पदोन्नति से शासन पर नहीं पडेगा किसी प्रकार का कोई वित्तीय भार
कर्मचारी संघ चाहता हैं कि हो कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन
कर्मचारियों को मिले कोविड प्रोहत्साहन व कांवड यात्रा भत्ता
कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने की कुलसचिव से मुलाकात
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह एवं आयुर्वेद नर्सेस संघ की महामन्त्री स्मिता, शिक्षेनेत्तर कर्मचारी संघ आयुर्वेद विश्विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका को ज्ञात हुआ कि कुलसचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय का आज भ्रमण का कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय चिकित्सालय कालेज में है। जिसपर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा व उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कुलसचिव डा अनूप गक्खड़ से वार्ता के लिए समय मांगा गया।
कर्मचारी नेताओं को समय मिलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने कुलसचिव डा अनूप गक्खड़ से मुलाकात करते हुए कर्मचारियों की मांगों को रखा। जिसमें कर्मचारियों की पदोन्नति, अन्य पदों जैसे पंचकर्म सहायक, लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर पदोन्नति की जाये। इन पदों पर पदोन्नति से शासन पर कोई वित्तीय भार नही होगा, क्योंकि सभी कर्मचारी 1900, 2400, 2800 ग्रेड पे कार्य कर रहे हैं। संघ ने एक कर्मचारी के पदनाम परिवर्तन करने के लिए भी अनुरोध किया। जिसपर कुलसचिव ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि अगर किसी अन्य विभाग में पद परिवर्तन किए गए हैं तो उसका पत्र उनको दिया जाये, तो विचार किया जायेगा।
नर्सेस संघ की प्रदेश महामंत्री स्मिता और शिक्षेनेत्तर संघ की उपाध्यक्ष प्रिंयका ने कुलसचिव को अपनी वेतन विसंगति दूर कर 4600 ग्रेड पे लगाये जाने, पदोन्नति के लिए कहा इस पर उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। यदि शीघ्र उनकी मांगों पर निस्तारण नहीं हुआ तो आयुर्वेद विश्विद्यालय पर धरने की बात कही गयी है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर, उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, जिलामंत्री राकेश भँवर ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति अगर एक सप्ताह के भीतर नही की जाती, तो कर्मचारी आक्रोशित होकर आयुर्वेद विश्विद्यालय का घेराव करेंगे। कर्मचारियों को कोविड प्रोहत्साहन भत्ता और कांवड यात्रा भत्ता नही दिया गया तो मजबूरन कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रतिनिधि मण्डल में दिनेश लखेडा, राजेन्द्र तेश्वर, महेश कुमार, राकेश भँवर, प्रियंका, उपाशना, नीमा, मधु, स्मिता, सुरेंद्र चौहान, मनोज पोखरियाल, दिनेश ठाकुर, चंद्रप्रकाश, विनोद आदि मौजूद रहे।
