जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचकर कार्यक्रम में हुए शामिल
फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में मनाया विश्व नर्सिंग दिवस
चिकित्साधिकारियों ने दिया नर्सिंग ऑफिसर को प्रशस्ति पत्र
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर जिला चिकित्सालय हरिद्वार के परिसर में उनकी याद में विश्व नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया गया। जिंदगी भर बीमार और रोगियों की सेवा करने वाली फ्लोरेंस का अपना जीवन बीमारी और शरीरिक कमजोरी की चपेट में रहा उनके कमजोर हाथ की वजह से वह 11 वर्ष तक लिखना भी नही सिख सकी बाद में फ्लोरेंस ने लेटिन, ग्रीक, गणित की औपचारिक शिक्षा ली, उनके जन्मदिवस के रूप में 12 मई विश्व नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
रूस और ब्रिटिश सैनिकों के युद्ध में फ्लोरेंस महिला नर्सों के साथ युद्धस्थल पर पहुँची और जख्मी सैनिको की सेवा में जुट गई। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर मरहम पट्टी का काम किया, मरीजो के लिए खाना भी खुद बनाती थी। सोने के लिए कोई कमरा भी नहीं था 1854 में जिस तरह से क्रीमिया युद्ध के दौरान उनके द्वारा सैनिको की सेवा की गयी, वो नर्सिंग संवर्ग के लिए एक मिसाल बन गया इस तरह की सेवा भाव के कारण उनका नाम इतिहास में अमर है।

जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने नर्सिंग दिवस पर जिला अस्पताल पहुंचकर नर्सेज संवर्ग को विश्व नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दी।
नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. सीपी त्रिपाठी और उपजिला मेला चिकित्सालय सीएमएस डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, निदेशक ग्रेड डॉ संदीप टंडन ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पीएमएस डॉ सीपी त्रिपाठी, सीएमएस डॉ राजेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन निदेशक ग्रेड डॉ. संदीप टंडन, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. चंदन मिश्रा ने नर्सिंग ऑफिसर और वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर को प्रशस्ति पत्र और पुष्प का पौधा देकर सम्मानित किया।

डॉ सीपी त्रिपाठी और डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने सयुंक्त रूप से कहा कि नर्सिंग संवर्ग के बिना चिकित्सा की कल्पना भी नही की जा सकती। नर्सिंग संवर्ग चिकित्सालय का एक महत्वपूर्ण अंग है। इनको विश्व नर्सिंग दिवस की बधाई और आप इसी तरह दिल से रोगियों की सेवा करते रहें।
वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर उषा एवं मनोरमा ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया विशेष रूप से डॉ. विकास दीप का उनके द्वारा इस कार्यक्रम सफलता के आभार जताया है। चिकित्सा अधिकारियों में डॉ सीपी त्रिपाठी, डॉ राजेश कुमार गुप्ता, डॉ संदीप टंडन, डॉ रामप्रकाश, डॉ हितेन जंगपांगी, डॉ रविन्द्र चौहान, डॉ एसके सोनी, डॉ सुब्रत अरोड़ा, डॉ चंदन मिश्रा, डॉ निष्ठा गुलाटी, डॉ रहमान, डॉ अनस, डॉ शिवम पाठक, डॉ आरवी सिंह, डॉ निशात अंजुम, डॉ पंकज, डॉ संजय त्यागी, डॉ विकास दीप आदि ने नर्सेज संर्वग को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ सीपी त्रिपाठी, डॉ राजेश कुमार गुप्ता डॉ संदीप टंडन निदेशक ग्रेड डॉ चंदन मिश्रा वरिष्ठ नेत्र सर्जन ने वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर को प्रशस्ति पत्र और पुष्प का पौधा भेट किया। जिनके नाम उषा, मनोरमा, अनुपमा शर्मा, हिमांशु जोशी, हिमानी खन्ना, श्यामली गुप्ता, आशा शुक्ला, राखी जीतवान, आरती, रुचिका चौहान, ऐंजिलिना, किरण, सोना, सिल्विया, अलका को सम्मानित किया गया।अन्य कर्मचारियों में धीरेन्द्र सिंह, आदर्श, अजीत, राहुल, लाल खान, नेहा, मिथलेश, कीर्ति, रूपा, माधुरी, दीपाली लखेडा, दिनेश धनोशी, आदेश, बद्री, मुकांशी, भुवन चंद्र पंत, महेश कुमार, दिनेश लखेडा, मुकेश, महावीर चौहान, प्रदीप मौर्य, विनोद तिवारी, धीरेन्द्र नेगी, एसपी चमोली, जगूड़ी, वर्णिक चौधरी, नवीन बिनजोला, अमित, हरीश सेमवाल, नितिन, भानु, राजेश पंत, राजन बडोनी, सीमा, सुखपाल सिंह सैनी,महेश कुमार, केएम जोशेफ, सुभाष गौतम आदि मौजूद रहे।
