खड़खड़ी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक गांजा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने पिट्ठू बैग से करीब 6 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर एसएसआई आंनद मेहरा ने बताया कि नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार अपने हमराह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान हिल बाईपास सुदर्शन अपार्टमेन्ट की पिछली साईड से एक संदिग्ध देखा गया। जोकि पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। जिसपर शक होने पर पुलिस ने उसको दबोच लिया। पुलिस ने संदिग्ध के पास मिले पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जिसको चौकी लाकर पूछताछ की गयी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सागर उर्फ सन्नी पुत्र स्व0 मोती लाल निवासी शिष्य मनुनाथ निकट रेलवे काली बाडी कालोनी गोवाहाटी आसाम हाल पता सूरजपुर कालोनी हरिपुरकला थाना कोतवाली रायवाला जनपद देहरादून बताते हुए उसने अपने पास 5 किलो 660 ग्राम गांजा होने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
