180 किलो गौ मांस व गोकशी के औजार बरामद
पुलिस ने दादूपुर गोविन्दपुर स्थित घर में मारा छापा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार की शाम को गोकशी की सूचना पर क्षेत्र स्थित गांव में एक घर में छापा मारकर गोकशी करते महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके से 180 किलो गौ मांस समेत गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दादूपुर गोविन्दपुर निवासी अशरफ के घर में गोकशी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाये बताये गये व्यक्ति के घर पर छापा मारकर मौके से महिला समेत तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 180 किलो गो मांस व गोकशी में इस्तेमाल औजार बरामद कर लिये। पुलिस टीम आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शरफ कुरेशी, फिरोज कुरेशी पुत्रगण अकबर और मुमताज पत्नी अशरफ निवासीगण दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद किये गये गौ मांस के सैम्पल लेकर परीक्षण के लिए भेजकर गौ मांस को नष्ट कर दिया।
