आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 09 बाइके बरामद
रानीपुर पुलिस को चैंकिग के दौरान मिली सफलता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बुधवार की शाम को रेगुलेटर पुल पर चैंकिग के दौरान बाइक सवार तीन बाइक चोरों को दबोचा है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी की 09 बाइकें बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस चोरी की बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं कि चोरों ने बाइकों को कहा-कहा से चोरी की थी। इस बात की जानकारी एसपी क्राइक रेखा यादव ने गुरूवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि 13 मार्च को तारूफ रहीम पुत्र राव इकरार निवासी ग्राम सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार ने तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि 10 मार्च की रात को उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। लेकिन सुबह गायब मिली, जिसकी काफी तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में रेगुलेटर पुल सुमन नगर के पास वाहन चैंकिग अभियान पर थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते देखे गये। जिनको पुलिस द्वारा रोका गया। जिसपर बाइक सवार तीनों संदिग्ध घबरा गये। जब पुलिस ने उनसे बाइक के कागजात दिखाने को बोला। लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सकें और ना ही कोई संतोषजनक जबाब दे पाये। पुलिस को उनपर शक होने पर कोतवाली लाकर पूछताछ की गयी।
एसपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरापियों ने अपना नाम सौरभ पुत्र पप्पू सिंह निवासी हरिजन बस्ती बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार, विकास पुत्र राधेलाल निवासी रविदास मंदिर के पास सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार और अब्दुल वहाब उर्फ शोएब पुत्र शमशाद निवासी कलेसर चैक सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि बाइक चोरी की हैं। जिन्होंने बाइक को 10 मार्च की रात को ग्राम सलेमपुर से चोरी की थी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से और बाइक चोरी की है। जिनको बेचने के लिए छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 09 बाइके बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मंे मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस बरामद की गयी बाइकों के सम्बंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही हैं कि बाइके किन-किन क्षेत्रों से चोरी की गयी है। प्रेसवार्ता के दौरान बाइक चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम मौजूद रही।
