बहादराबाद, रानीपुर और मुनिकी रेती में हैं मुकदमें दर्ज
दस साल के बालक के साथ किया था बहादराबाद में कुकर्म
तीन साल से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीन साल से फरार चल रहे कुकर्म के आरोपी पांच हजार के इनामी को सीआईयू रूडकी की मदद से बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी पर कोतवाली रानीपुर और मुनी की रेती में भी मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि तीन साल से फरार चल रहे दस साल के बालक के साथ कुकर्म के आरोपी पांच हजार के इनामी कल्लू पुत्र बरम कुरैशी उर्फ छोटा निवासी बढेड़ी राजपूतान बहादराबाद को सीआईयू रूडकी की मदद से गिरफ्रतार किया है। आरोपी पर कोतवाली रानीपुर में दहेज उत्पीड़न और मुनि की रैती में पशु क्रूरता अधिनियम का मुकदमा दर्ज है।
आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार धरा 82/83 की कार्यवाही कर मफरूरी में 26 अक्टूबर 22 को आरोप पत्र न्यायालय मे दाखिल किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
