जागरूकता व सावधानी से कैंसर को रोका जा सकता हैंः डाॅ. तरणजीत सिंह
कैंसर से डरने की नही लड़ने की जरूरत हैः डाॅ. मंजू चोपदार
अपने खान पान पर ध्यान देना बेहद जरूरीः डाॅ. सीपी त्रिपाठी
जिला चिकित्सालय में हुई विश्व कैंसर दिवस पर गोष्ठी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला चिकित्सालय हरिद्वार में विश्व कैंसर दिवस पर जनजागरूकता हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंम्भ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डाॅ. मनीष दत्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अमृत रक्तदान महोत्सव में जो रक्तदानी और संस्थाएं प्रशस्ति पत्र मिलने से रह गए थे, उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डाॅ. मनीष दत्त एवं प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ. सीपी त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमएस डाॅ. तथा संचालन डाॅ. निष्ठा गुलाटी ने किया।
विश्व केंसर दिवस पर गंगा प्रेम हाॅस्पिटल के डाॅ. तरणजीत सिंह ने कहा कि कैंसर की रोकथाम के लिए आपको जागरूक होना जरूरी है और सावधानियां भी जरूरी हैं, तो कैंसर को रोका जा सकता है।

शांतिकुंज से डाॅ. मंजू चोपदार ने कहा कि कैंसर से डरने की नही लड़ने की जरूरत है, जागरूक होना जरूरी है, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर में जरा सा भी गांठ एवं कुछ भी महसूस हो तो चिकित्सकीय सलाह जरूर ले जब अर्ली स्टेज में कैंसर का मरीज का पता चल जाए तो वह ठीक हो सकता है।
मुख्य अतिथि डाॅ. मनीष दत्त ने कहा कि कैंसर के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है और इसकी शुरुआत अपने से ही करनी चाहिए, गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट, बीड़ी, शराब का सेवन बिल्कुल न करें, इनसे भी कैंसर का खतरा बढ़ता है। इन वस्तुओं के सेवन करने से एक फायदा मुझे बता दें और में इनसे आपकी जिंदगी को कितना नुकसान हो सकता है, अनगिनत हैं इसलिये अपनी जिंदगी को जीने के लिए अपने को फिट रखने के लिए व्यायाम कीजिये और वो भी नहीं कर सकते, तो कहिये में स्वस्थ्य हूँ मै स्वस्थ्य हूँ, इससे आप मानसिक रूप से आप अपने को स्वस्थ्य रखने का प्रयत्न कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. सीपी त्रिपाठी एवं डा संदीप टंडन एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हेमलता पांगती ने सयुंक्त रूप कहा कि सबसे पहले हमें अपना खान पान पर ध्यान देना है और अपना पेट साफ रखें ज्यादा बीमारियां पेट से होती हैं, ज्यादा से ज्यादा हेल्दी डाइट का प्रयोग करें और जागरूक रहें तभी हम कैंसर से बचे रह सकते हैं।
रक्तदान महोत्सव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डाॅ. मनीष दत्त एवं प्रमुख अधीक्षक डाॅ. सीपी त्रिपाठी ने सयुंक्त रूप से रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया। सबसे पहले डाॅ. मनीष दत्त को रेगुलर डोनर के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किया। उसके पश्चात उमेश शर्मा, पीसी रतूड़ी, आदर्शमणि, राहुल यादव, सतीश चंद ठाकुर, दिनेश लखेड़ा, मनीष, विनोद तिवारी, डाॅ. श्याम सिसोदिया, अभिषेक गुप्ता, अशोक कालरा, राजीव, आशा शुक्ला, महावीर चौहान, धीरेंद्र सिंह, केएम जोसेफ इत्यादि को सम्मान दिया गया।

विश्व केंसर गोष्ठी में डाॅ. संदीप टंडन, डाॅ. शशिकांत, डाॅ. सुब्रत अरोड़ा, डाॅ. हेमलता पांगती, डाॅ. चंदन मिश्रा, डाॅ. विकास दीप, डाॅ. रविन्द्र चौहान, डाॅ. प्रशांत सैनी, डाॅ. उषा बिष्ट, वरिष्ठ नर्सिंग आफिसर उषा, आशा शुक्ला, हिमानी खन्ना, मनोरमा, अनिता जैन, सुषमा, महावीर चौहान, दीपाली लखेड़ा, मनोज चमोली, लाल खान, निशा भट्ट, रेणु, के एम जोशेफ, मिथलेश, नेहा, कीर्ति, धीरेंद्र सिंह, आदर्शमणि, राहुल, अजीत रतूड़ी, पीसी रतूड़ी, फूलमती, विनोद, नवीन, मुकेश, रविन्द्र, स्वरूप पोखरियाल, सुरेश पाल सन्नी, करण आदि ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया।
