धनौरी के पास धार पटरी पर देर शाम हुआ हादसा
एक युवक की हुई मौके पर मौत, दूसरे ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम
घटना से लगा जाम, पुलिस ने बाधित यातायात को कराया चालू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्रार्न्गत रविवार की देर शाम धनौरी के पास धार पटरी पर दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़त हो गयी। घटना में मौके पर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया। घटना स्थल पर घटना से जाम लग गया। पुलिस ने बाइकों को रास्ते से हटवाते हुए बाधित यातायात को चालू कराया। पुलिस शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही सोमवार को अमल में लायेगी।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि धनौरी के पास धार पटरी पर दो बाइक सवारों की जबरदस्त भिड़त हो गयी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दूसरे घायल व्यक्ति को उपचार के लिए 108 की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दूसरे व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
दोनों मृतकों की पहचान नरेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी शिव विहार कॉलोनी हरिद्वार और सुरदर्शन यादव पुत्र पूरण यादव उम्र 50 वर्ष निवासी झारखण्ड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस दोनों मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही सोमवार को अमल में लायेगी। घटना स्थल पर घटना से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को रास्ते से हटवाते हुए बाधित यातायात को चालू कराया
