पांच माह पूर्व किया था इनामी ने दो दोस्तों के साथ गैंगरेप
दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्रतार कर भेज चुकी जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पांच माह पूर्व महिला के साथ गैंगरेप मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी को सिडकुल पुलिस ने सूचना के आधार पर क्षेत्र से गिरफ्रतार कर लिया। जबकि पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इनामी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गैंगरेप में शामिल फरार चल रहे दस हजार के इनामी अब्दुल पुत्र नन्हा निवासी ग्राम हजाराग्रंट सिडकुल को क्षेत्र से गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बता दें कि सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 03 जुलाई 2022 में तहरीर देकर पीरु पुत्र सीदा, वाजिद पुत्र शौकत व अब्दुल पुत्र नन्हा निवासीगण ग्राम हजाराग्रंट सिडकुल के खिलाफ सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया था, जबकि वारदात में शामिल अब्दुल तभी से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से फरार आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
