प्रेमजाल में फंसाकर शादी के सपने दिखाकर दिया धोखा
आरोपी निकला एक बच्चे का बाप, कोतवाली नगर में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सुपरवाईजर ने कम्पनी में काम करने वाली युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी के सपने दिखाकर शिवमूर्ति के समीप होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी ने अपने आप को युवती को कुंवारा बताकर अपने जाल में फंसाया था। लेकिन कुछ माह बाद ही सुपरवाईर की पोल खुल गयी और वह एक बच्चे का बाप निकला।
आरोपी युवती को अश्लील फोटो व वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म और गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराया। पीडिता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है।
कोतवाली नगर एसएसआई अनिल चौहान ने बताया कि जनपद हरिद्वार निवासी एक युवती ने तहरीर देकर शिकायत की है। पीडिता ने शिकायत में कहा है कि वह कम्पनी में काम करती हैं। कम्पनी सुपरवाईजर परविन्दर पुत्र सोमपाल निवासी फूलगढ़ पथरी हरिद्वार ने अपने आप को कुंवारा बताकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसको उसने स्वीकार कर लिया। परविन्दर 04 जुलाई 22 को उसे हरिद्वार धुमाने के बहाने शिवमूर्ति के समीप एक होटल में ले गया।
आरोप हैं कि परविन्दर ने शादी के सपने दिखाकर उसके साथ जबरन शरीरिक सम्बंध बनाये और मोबाइल से फोटो भी उतारे। जिसका विरोध करने पर उसने फोटो डिलिट कर देने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद फिर परविन्दर 05 अगस्त को दोबारा शिवमूर्ति के पास दूसरे होटल लेकर पहुंचा और उसके साथ शरीरिक सम्बंध बनाते हुए अश्लील वीडियों बना ली।
इसी दौरान अपना विश्वास जताने के लिए सुपरवाईजर युवती को अपने घर भी ले गया। जहां उसने अपनी मां और बहनों से भी मिलवाया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गयी, जिसपर परविन्दर ने बहाने बनाकर बरगलाते हुए उसको दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसी बीच 15 नवम्बर 22 को परविन्दर की सच्चाई उसके सामने आ गयी कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं और एक बच्चे का बाप है। आरोप हैं कि जानकारी पर उसके विरोध करने पर परविन्दर द्वारा उसके अश्लील फोटो व वीडियों सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर शरीरिक सम्बंध बनाने के लिए ब्लेकमेल कर कई बार होटलों में ले जाकर उससे जबरन दुष्कर्म करता रहा।
सुपरवाईजर की सच्चाई सामने आ जाने के बाद तो परविन्दर ने उसके साथ उत्पीड़न और शोषण की सारी सीमाएं लांग दी। जब उसको मोबाइल से फोटो व वीडियों डिलिट करने के लिए बोला गया तो उसने साफ इंकार कर दिया। आरोप हैं कि परविन्द ने कहा कि जब तक उसके पास फोटो और वीडियों हैं उसकी मन की इक्छा पूरी करती रह। यदि किसी से शिकायत की तो फोटो व वीडियों वायरल कर देगा। पीडिता ने तहरीर में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
