मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारत सरकार आयुष मंत्रालय के तहत निदेशक होम्योपैथिक उत्तराखण्ड एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ठाकुर के निर्देशानुसार मंगलवार को भीमगोड़ा हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया है। शिविर में जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा देवी एवं रा.हो.चि. जगजीतपुर प्रभारी डॉ. बृजेश चौबे द्वारा लोगों को डेंगू से बचाव, रोकथाम, लक्षण, अर्थराइटिस, त्वचा रोग, ल्यूकोरिया, पथरी आदि रोगोें की जानकारी दी। शिविर में पहुंचे मरीजों का परीक्षण करते हुए सम्बंधि बीमारी की निःशुल्क दवा वितरीत की। निःशुल्क शिविर का लाभ 225 लोगों ने उठाया। निःशुल्क शिविर में वार्ड बॉय रामकुमार शर्मा, इंटर्न फार्मेसिस्ट सिद्धांत रावत, मनीत जोशी, आशीष भट्ट, विमल त्यागी का सहयोग रहा।
