बिजनौर से हरिद्वार बेचने के लिए ला रहे थे स्मैक
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस, सीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से दो स्मैक तस्करो को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस टीम ने कुल 150 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

इस बात की जानकारी एसएसपी अजय सिंह ने गुरूवार को रोशनाबाद कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजनौर से दो स्मैक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक के साथ किसी वाहन से श्यामपुर क्षेत्र के सिद्ध स्रोत पर उतरे है। जोकि वहां पर किसी वाहन के आने का इंतजार कर रहे है। इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए सीआईयू और एसटीएफ को सूचना दी गयी। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए श्यामपुर पुलिस, सीआईयू और एसटीएफ ने सयुंक्त रूप से बताये गये स्थल को घेर कर दो संदिग्धों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने संदिग्धें से 75-75 ग्राम स्मैक बरामद की। टीम आरोपियों को लेकर श्यामपुर थाने पहुंची।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र मुर्तजा निवासी वार्ड नंबर 4 लंढौरा कोतवाली मंगलोर हरिद्वार और मेहताब पुत्र स्व. कयूम निवासी ग्राम खंडजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर में बताते हुए खुलासा किया कि वह स्मैक धामपुर बिजनौर निवासी सचिन से लेकर आये है। स्मैक को वह हरिद्वार क्षेत्र में फूटकर में बेचना था कि पकड़े गये। पुलिस टीम ने बरामद की गयी 150 ग्राम स्मैक की बाजार में कीमत करीब 15 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, अपराध एसपी सुश्री रेखा यादव, श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
