स्कूल की महिला कर्मचारी ने लगाया आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाई प्रोफाइल सोसाइटी में स्कूल के चेयरमैन व प्रधानाचार्य के खिलाफ स्कूल में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है ।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि जर्स कंट्री स्थित द विजडम ग्लोबल स्कूल में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने स्कूल के चेयरमैन उमेश चंद जैन व प्रधानाचार्य संजय देवांगन के विरुद्ध तहरीर देकर छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया हैं कि स्कूल के चेयरमैन यूसी जैन ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। चेयरमैन ने व्हाट्सएप मैसेज भी भेजें । इस बात का विरोध करते हुए उसने स्कूल के प्रधानाचार्य संजय देवांगन से शिकायत की तो उसने सहानुभूति दिखाई । प्रधानाचार्य से शिकायत के बाद चेयरमैन के व्हाट्सएप मैसेज आना बंद हो गए।
आरोप हैं कि प्रधानाचार्य ने दोस्ती का हवाला देते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इस घटना की शिकायत चेयरमैन की पुत्रवधू जोकि निगरानी समिति की अध्यक्ष हैं, को की गई।
आरोप हैं कि उन्होंने स्कूल के कार्यालय में ताला लगा कर उसे नौकरी से निकाल दिया । पीड़ित महिला कर्मचारी की तहरीर पर द विजडम ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन यूसी जैन व प्रधानाचार्य संजय देवांगन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं ।
