आरोपी का साथी फरार, 04 सोने की चेन, 01 कुंडल बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में हुई आधा दर्जन चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बाइक सवार को गिरफ्रतार किया है, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी के पास से पुलिस ने 04 सोने की चेन व एक सोने का कुंडल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने फरार आने साथी के साथ ज्वालापुर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गुरूवार को रोशनाबाद कार्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र में बढती चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दर्ज मुकदमों के आधार पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए स्नेचरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस द्वारा चेन स्नेचरों को दबोचने के लिए मुखबिरों की भी मदद ली जा रही थी। एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की अहम सूचना पर बाइक सवार एक चेन स्नेचर को क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी से 04 सोने की चेन, एक सोने के कंुडल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मुसाहिब पुत्र स्व0 जाकिर निवासी घोड़ावाली थाना बहादराबाद और फरार साथी का नाम आसिफ पुत्र शमशेर निवासी बेलड़ा कोतवाली रुड़की बताते हुए खुलासा किया कि उसने अपने साथी के साथ क्षेत्र में छह चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, अपराध एसपी सुश्री रेखा यादव, कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
