कुछ घंटों के लिए कमरा देने वाले प्रबंधक व मालिको में हड़कम्प
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में नाबालिकों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने की दिशा में एसएसपी के कड़े निर्देश के बाद होटल-लॉज प्रबंधक व मालिकों में हड़कम्प मच गया है। बिना आईडी लिए कुछ घंटो के लिए कमरा उपलब्ध कराने वालो को चेताया है कि उनके होटलो व लॉज में नाबालिकों के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आती हैं तो प्रबंधक और मालिकों को भी अपराधिक साज में शामिल मनाते हुए उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस बात की जानकारी देते हुए एसएसपी पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह ने जनपद हरिद्वार के होटल व लॉज में नाबालिकों के साथ बढती दुष्कर्म की घटनाओं को गम्भीरता से लिया है। विवेचनाओं में सामने आया हैं कि जिन होटलों व लॉजों में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटनाए प्रकाश में आयी हैं। उन होटल व लॉज में कुछ घंटों के लिए कमरा उपलब्ध कराने के लिए आईडी नहीं ली गयी। हरिद्वार पुलिस के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखे जा रहे शातिर बच्चा चोर प्रकरण में आरोपी मौहम्मद मुस्ताक कादरी ने पूछताछ के दौरान बताया था कि लक्सर निवासी किशोरी को होटल में ले जाने तथा होटल स्टाफ द्वारा बिना आईडी लिए ही उसको कमरा दिए जाने का खुलासा किया था।
जिसको गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए होटल स्वामियों और प्रबंधकों को स्पष्ट लहजे में चेताया कि…अगर जनपद में भविष्य में कभी भी महिला या अन्य गंभीर प्रकृति का अपराध प्रकाश में आता है और विवेचना में यह पता चलता है कि कुछ घंटे के लिए बिना आईडी लिए कमरा दिया गया था तो संबंधित प्रबंधक और मालिक को अपराधिक साज में शामिल मानते हुए कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।
