मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी दो गोलियां
एक बदमाश चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी
घायल बदमाश शिवालिकनगर कांड का निकला मुख्यारोपी
छह माह से चल रहा था फरार, 50 हजार का था इनाम घोषित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्रतार कर लिया। जिसके पैर में दो गोलियां लगी है, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाय गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। घायल बदमाश की पहचान छह माह से फरार चल रहे शिवालिक नगर कांड के मुख्यारोपी के तौर पर 50 हजार के इनामी के रूप में हुई है। जबकि पुलिस फरार बदमाश की तलाश के लिए जंगलों में काम्बिग कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र पथरी रो पर आज सुबह करीब 8.15 बजे चेतक रोजना की तरह क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान दो संदिग्ध नजर आये, जिनको रोकने का प्रयास किया। लेकिन संदिग्ध जंगल में भाग खड़े हुए। चेतक को शक होने पर उनका पीछा किया तो बदमाशों की ओर से फॉयर किया गया। जिसकी सूचना तत्काल थाने को दी गयी। थाने की मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी।
उन्होंने बताया कि चूंकि आज परेड का दिन था और पुलिस बल रोशनाबाद कार्यालय पर मौजूद था। सूचना पर पुलिस फोर्स को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। पुलिस बल ने बदमाशों को घेर कर सर्च अभियान चलाया गया। बदमाशों की ओर से पुलिस फोर्स पर फॉयरिंग की गयी, पुलिस की ओर से जबाबी फॉयरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि बदमाश के पैर में दो गोलियां लगी है।
घायल बदमाश की पहचान देशराज पुत्र भूरिया निवासी मौहल्ला नीलगंगा निकट चुमचुम बाबा दरगाह उज्जैन मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जोकि छह माह पूर्व हुए शिवालिकनगर कांड का मुख्यारोपी है। जिसने चेतक सिपाही प्रीतपाल पर गुलेल से हमला कर उसकी एक आंख फूड़ी थी। जिसके खिलाफ कोतवाली रानीपुर में 307 का मुकदमा दर्ज है। आरोपी छह माह से फरार चल रहा था, जिस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। फरार आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। घायल बदमाश से ही फरार आरोपी की शिनाख्त हो सकेगी। चिकित्सक से घायल बदमाश के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी ली गयी हैं, जिन्होंने बदमाश को स्वास्थ्य बताया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक के डिस्चार्ज करने पर उसको गिरफ्रतार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस फरार बदमाश को दबोचने के लिए घटना स्थल के आसपास जंगलों में सर्च अभियान चल रहा है।
