मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रेलवे रोड़ पर राहगिरों को अश्लील इशारे करती पांच धंधेबाज महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि कुछ समय से स्थानीय दुकानदारों से शिकायत मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर अपने जाल में फंसा कर अनैतिक कार्य के लिए उकसा रही हैं, इसी सूचना पर सादे कपड़ों पर पुलिसकर्मियों को रेलवे स्टेशन के आसपास लगाया गया। रेलवे स्टेशन के गेट के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पांच महिलाओं को गिरफ्रतार कर लिया।
कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने नाम सोनिया पत्नी शुभम शर्मा निवासी जमालपुर कनखल, काजल पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी बाय वाला मेरठ उत्तर प्रदेश, नेहा कश्यप पुत्री रोहित कश्यप निवासी बिरला घाट हरिद्वार, सुनीता पत्नी राजकुमार निवासी रावली महदूद सिडकुल और सर्वजीत पत्नी जबर सिंह निवासी रेलवे स्टेशन मायापुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
