पड़ौसियों पर लगाया पति को अगवा करने का आरोप
महिला ने किया आश्रम मे आत्मदाह का प्रयास
पड़ौसी रिश्तेदारों से चल रहा महिला को विवाद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पति को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तथा उसकी बरामदगी को लेकर महिला ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के आश्रम वेद निकेतन में हंगामा करते हुए मिट्टी का तेल छिड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। लेकिन आश्रम के लोगों ने महिला के मनसूबों को नाकाम करते हुए ज्वालापुर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका पति अपने पड़ौसी से झगड़े के मामले में रोशनाबाद न्यायालय गया था, जहां से उसको अगवा कर लिया।
बताया जा रहा हैं कि कुछ देर बाद ही पति भी खुद कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ दिया। बताया जा रहा हैं कि महिला ने पडौसी रिश्तेदार के चल रहे विवाद के चलते पुलिस पर दबाब डालने की मंशा के चलते नाटक किया था।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सूचना मिली कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के आश्रम वेद निकेतन में हंगामा करते हुए मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास कर रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम ममता पत्नी बेगराज निवासी लालढांग श्यामपुर हरिद्वार बताया कि उसके पड़ौसी से चल रहे विवाद के चलते उसका पति रोशनाबाद न्यायालय गया था।
जहां से उसके पति लापता हो गये, उसको आदेंशा हैं कि उसके पति को पड़ौसियों ने ही अगवा कराया है। यदि उसका पति नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। पुलिस ने महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसका पति भी कोतवाली पहुंच गया और पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को कोतवाली से जमानत पर छोड़ दिया।
श्यामपुर एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि महिला ममता के परिवार को पड़ौसी रिश्तेदारों से लम्बे समय से किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। जिसके सम्बंध् में दोनो ओर से शिकायत की जाती रही है। पुलिस ने दोनांे पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की जा चुकी है।
लेकिन उसके बावजूद भी दोनों पक्षों का विवाद निरंतर जारी है। जोकि आपसी विवाद को लेकर न्यायालय पहुंच चुके है। महिला ने पुलिस पर दबाब डालने की मंशा से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री के आश्रम में हंगामा किया, जबकि महिला खुद अपने पति के साथ आश्रम पहुंची थी। पति आश्रम के बाहर था और पत्नी आश्रम में हंगामा कर रही थी।
