बंगाली अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज
घटना की वजह युवती से जुड़ा मामला सामने आ रहा
पुलिस जांच में जुटी, पीडित परिवार ने नहीं दी तहरीर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार की देर रात युवती से लेनदेन को लेकर मेरठ के युवक ने पूर्व प्रेमी को प्रेमनगर आश्रम के सामने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए कनखल के निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर रात को ही युवक का आपरेशन किया गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पीडित परिवार की ओर से घटना के सम्बंध में तहरीर नहीं दी है। पुलिस की एक टीम आरोपी को दबोचने के लिए मेरठ रवाना की गयी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बीती देर रात करीब 01 बजे प्रेमनगर आश्रम के सामने आयुष भारद्वाज पुत्र निरूपम भारद्वाज निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर को मेरठ निवासी अभिषेक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए कनखल स्थित बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात को ही आयुष भारद्वार का आपरेशन किया गया। बताया जा रहा हैं कि मामला युवती को लेकर सामने आ रहा है। प्रारम्भिम जांच में पता चला हैं कि आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ दो कार से घटना स्थल पर पहुंचा था। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेते हुए कार सवार लोगों की संख्या और शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक पीडित परिवार की ओर से घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। घायल युवक से भी फिलहाल उसकी हालत को देखते हुए कोई जानकारी नहीं ली गयी है। पुलिस की एक टीम आरोपी अभिषेक को दबोचने के लिए मेरठ रवाना की गयी है।
रेल चैकी प्रभारी सुघांशु कौशिक ने बताया कि मामला युवती से लेनदेन का सामने आया है। प्रारम्भिक जांच में प्रकाश में आ रहा हैं कि स्थानीय युवती का प्रेम प्रसंग आयुष भारद्वाज से था। आयुष से युवती ने कुछ पैसे उधार लिए थे। आयुष भारद्वाज ने दिये गये पैसे युवती से वापस ले लिये। जिसके बाद दोनों के बीच अन्य बात को लेकर विवाद हो गया और बेक्रअप हो गया।
बताया जा रहा हैं कि युवती का मेरठ निवासी अभिषेक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसको लेकर दोनों के बीच तनातनी चली आ रही थी। बीती रात की घटना को प्रथम दृष्ट्या इसी तनातनी का नतीजा माना जा रहा है। आयुष भारद्वाज के पेट में गोली लगी हैं, जिसका रात को आपरेशन हो गया है। लेकिन घटना की सही जानकारी आयुष भारद्वाज से पूछताछ के बाद सामने आ सकेगी। फिलहाल आयुष से पूछताछ उसकी स्थिति को देखकर नहीं की गयी है। पीडित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
