उक्रांद ने मुख्यमंत्री को सम्बोंधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया हैं कि भेल सामुदायिक केंद्र के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सचिव द्वारा मिलीभगत से रामलीला की रसीदों, लैटरहैड व कार्डों पर फर्जी पता छपवा कर चंदा वसूली करने का फर्जीवाडा कर रहे हैं जिनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की गयी है।
आरोप हैं कि भेल सामुदायिक केन्द्र के पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा 2022 मे चुनी हुई नयी कार्यकारिणी के सचिव को चंदा फर्जीबाडे में साथ मिलाकर चंदा रसीदों, कार्डों व लैटरहैडों पर फर्जी पता छपवा कर के रामलीला के नाम पर चंदा हरिद्वार भेल से सटे अन्य इलाकों सुभाषनगर, शिवालिकनगर, टिहरी विस्थापित, इंड्स्ट्रीयल एरिया बहादराबाद व हरिद्वार, सिडकुल, हरिद्वार पंचपुरी से लाखों रूपयां चंदा इकठ्ठा किया जा रहा है। आरोप हैं कि सामुदायिक केन्द्र के पूर्व उपाध्यक्ष यह काम वर्ष 2018 से निर्बाध करते हुए चले आ रहे हैं वे खुद ही अनुमति दाता और खुद ही निवेदक बने रहते है। हैरान करने वाली बात यह हैं कि भेल प्रबंधक सब कुछ जान कर भी अंजान बना हुआ है।
आरोप हैं कि सामुदायिक केन्द्र के पूर्व उपाध्यक्ष ने अब तक तीन रामलीला समितियां रजिस्टर्ड करा चुके है, जो साल दो साल के बाद फिर नई रामलीला रजिस्टर्ड करा ली जाती हैं। वर्तमान में रामलीला नाटय मंचन समिति 36 सी रोशनाबाद सलेमपुर महदूद हरिद्वार वर्ष 2019 में रजिस्टर्ड करायी थी। जिसका रजिस्टर्ड पता छुपा कर भेल सैक्टर-4 पता छापा और पूर्व की भांति चंदा एकत्र कर रहे हैं। रामलीला नाटय मंचन समिति रामलीला आयोजन हेतु 2022 में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि भी दर्शाया गया है साथ ही हरिद्वार पंचपुरी के महात्माओं व राजैतिक नेताओं, विधायकों व सांसदों एवं भेल हरिद्वार अधिकारियों के नाम भी छापे गये हैं ताकि अधिक से अधिक चंदा वसूली की जा सके।
उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से इस तरह की चंदा वसूली के गोरखधंधे मे लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के आदेश दिये जाए, ताकि आमजनों को उनकी असलियत सामने आ सके। ज्ञापन देने वालों में रवीन्द्र वशिष्ठ, सरिता पुरोहित, चौधरी बृजवीर सिंह, बल सिंह सैनी, रजत शर्मा, जसवन्त सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, एडवोकेट आशुतोष सोती, रमेश कुमार धागर आदि मौजूद रहे।
