आरोपियों से यात्री का चोरी किया गया समान बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गंगा घाट से स्नान के दौरान यात्री के कपडे समेत समान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया समान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि पूर्णानंद गोदियाल पुत्र नागेंद्र दत्त गोदियाल निवासी पुष्प विहार अपर तुनवाला थाना रायपुर देहरादून ने गुरूवार को तहरीर देकर शिकायत की थी कि खड़खड़ी क्षेत्र स्थित शालिग्राम घाट पर स्नान के दौरान अज्ञात चोर उसकी पैंट जिसमें मोबाइल फोन और स्कूटी की चॉबी थी चोरी हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को हिल बाईपास मार्ग खड़खड़ी से दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेेने पर पुलिस ने उनके पास से देहरादून के व्यक्ति का चोरी किया गया मोबाइल व स्कूटी की चांबी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को लेकर खड़खड़ी चौकी पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम विष्णु कश्यप पुत्र विनोद कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार और आशीष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी हनुमान मंदिर निकट वेद निकेतन तिराहा सुखी नदी कोतवाली नगर हरिद्वार बताते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
