चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिये दिशा-निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीआईजी/एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में जनपद के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों की बैठक लेते हुए दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी विगत चुनावों में जो समस्याये रही है उनकी समीक्षा करते हुये उन खामियों का दुरूस्थ किया गया हैं। पिछला चुनाव को तीन चरणों में पूरा कराया गया था, लेकिन इस बार पंचायत चुनाव को एक चरण में पूरा कराया जा रहा है। पंचायत चुनाव का समय बहुत कम बचा है, इसलिए सभी प्रभारी चुनाव एंव अन्य डयूूटियों में लगने वाला पुलिस फोर्स का सही प्रकार से आंकलन करते हुए सही सूची चुनाव सैल को उपलब्ध करायेंगे।
उन्होने कहा कि ताकि संवेदनशील, अतिसंवदेनशील पोंलिंग बूथों पर मानक के अनुसार पुलिस बल तैनात किया जा सके। साथ ही अपने अधीनस्थ उपनिरीक्षक एंव अन्य कर्मचारियों को चुनाव के दृष्टीगत कार्य विभाजन करते हुए उक्त पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पादन करायेगें। पंचायत चुनाव काफी सवेदनशील होता है, जिसके मद्देनजर सभी प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रांे मे सक्रिय रहते हुये कल से ही अपने अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण/ बैठक करते हुए समस्त प्रकार की प्रभावी कार्यवाही शुरू करेगें।
एसएसपी ने कहा कि आपराधिक किस्म के लोगों के खिलाफ 107/116 , गैंगेस्टर, गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करेंगेे। समस्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में शराब एंव नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही करेगें। देहात के क्षेत्रों में गांव में कच्ची शराब का प्रचलन होने के कारण क्षेत्रा में मुखबिरों को सक्रिय करते हुए उनके खिलापफ तत्काल कार्यवाही करेगंें।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सोशल मीडिया पर विभिन्न माध्यमों के साथ-साथ समस्त थाना प्रभारी भी सक्रिय दृष्टी रखते हुए भ्रामक सूचना फैलाने वाले लोगों के खिलापफ आवश्यक वैधनिक कार्यवाही करें। जिन थाना क्षेत्रों में पंचायत चुनाव होने हैं उन थाना क्षेत्रों में आज से ही अस्लाहों को जमा कराने की कार्यवाही की जाये। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों की पुनः समी़क्षा करते हुये उसकी रिर्पाेट चुनाव कार्यालय को समय से प्रेषित की जाये।
