लीना बनौधा
हरिद्वार। श्री योगाभ्यास आश्रम कनखल में चल रहे योग प्रशिक्षण में आश्रम के प्रेरणा स्रोत श्री महाप्रभु रामलाल महाराज, परमयोगेश्वर श्री मुल्कराज महाराज, सद्गुरु स्वामी श्री देवी दयाल महाराज की अपार अनुकंपा व आशीर्वाद प्राप्ति हेतु श्री योगाभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग कनखल में हवन, भजन, कीर्तन, सत्संग का आयोजन 28 अगस्त से प्रारम्भ होने जा रहा है। जहां पर प्रातः 11 बजे से 1 तब चलने वाले सत्संग उपरांत महाप्रभु जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
श्री योगाभ्यास आश्रम की प्रमुख योगाचार्य डॉ. दमयंती जी ने जानकारी देते हुए बताया योगाभ्यास आश्रम में प्रातः 7 से 8 बजे तक योग प्रशिक्षण विगत कई माह से दिया जा रहा है। योगिक क्रियाओं को अपनाकर तथा योग साधना द्वारा कई लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आश्रम में अनुभवी योगाचार्य द्वारा नियमित रूप से योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योग आचार्यों द्वारा मानव जीवन के दैनिक प्रचलन में चल रही माइग्रेन, बीपी, शुगर, तथा पेट व नेत्र संबंधी विकारों को योगिक क्रियाओं द्वारा किस प्रकार से निजात संभव है तथा संपूर्ण योग विषय की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
आश्रम में योग साधकों की बढ़ती संख्या और आग्रह से आश्रम मे साय 5 से 6 बजे तक योग प्रशिक्षण क्लास आरंभ की गई है। आश्रम में नियमित योग साधना, ध्यान योग, प्राणायाम, जलनेति, वमन क्रियाओं के उपयोग से शारीरिक मानसिक व पेट तथा नेत्र संबंधी विकारों से निजात पाकर लोग अपनी जीवनशैली सफल बना रहे हैं। योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल ने जीवन भर लोगों के उत्थान के लिए व समाज की भलाई के लिए कार्य करते हुए योग के माध्यम से मनुष्य को योग की महत्ता से अवगत करा कर मानव जीवन का उद्धार किया। अपने गुरुदेव का अनुसरण करते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर प्रभु जी के साधक योग की ज्योति को देश के कोने कोने में प्रज्वलित कर रहे हैं।
