पुलिस की कार्रवाही की भनक लगते ही हिस्ट्रीशीटर हुआ फरार
हिस्ट्रीशीटर का बेटा व सट्टा लगाते 21 लोग गिरफ्रतार
3-3 पेटियां अंग्रेजी व देशी शराब, सट्टा पर्ची व हजारों की नगदी बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने रविवार की देर शाम को मोहल्ला कैथवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर के घर पर छापा मारकर उसके बेटे को भारी मात्रा में अंग्र्रेजी व देशी शराब के जखीरें के साथ दबोच कर वहां चल रहे सट्टा कारोबार का भी खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर करीब दो दर्जन सट्टा लगाने वालों को दबोचा है। पुलिस ने मौके से करीब 5 हजार की नगदी व सट्टी पर्ची बरामद की है। पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही हिस्ट्रीशीटर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्रतार आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सूचना के आधार पर बीती देर शाम को मोहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर जगपाल के घर पर छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के बेटे धर्मेद्र उर्फ पिंका को दबोच लिया। घर में तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन पेटी अंग्रेजी शराब और तीन पेटी देशी शराब की बरामद की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हिस्ट्रीशीटर द्वारा घर पर ही बड़े पैमाने पर सट्टा खिलवाने के कारोबार का खुलासा करते हुए मौके से 21 लोगों को दबोचा है। जबकि हिस्ट्रीशीटर पुलिस की कार्यवाही की भनक लगते ही फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्ची, पेन और 4 हजार 8 सौ रूपये बरामद किये है।
पुलिस ने मौके से दबोचे गये सट्टा खेलने वाले लोगों रितेश पुत्र सुभपाल निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर, विजेंद्र पुत्र ईशम निवासी विष्णुलोक कॉलोनी ज्वालापुर, दीपक पुत्र मायाराम निवासी उपरोक्त, मोहित पुत्र मांगेराम निवासी उपरोक्त, सुशील पुत्र गोपाल निवासी मोहल्ला तेलियान ज्वालापुर,शिवराज पुत्र श्रीपाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर, अंकुर पुत्र राजकुमार निवासी उपरोक्त, वृजेश पुत्र सोमपाल निवासी उपरोक्त, साहिर पुत्र चंद्रका मोहल्ला मैदानियांन ज्वालापुर, सुनील अग्रवाल पुत्र घिस्सा निवासी शांति विहार बरेली, राशिद पुत्र रियासत निवासी अहबावनगर ज्वालापुर, सलीम खान पुत्र पिरु अब्दुल रहमान निवासी बकरा मार्केट ज्वालापुर, नीतीश पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी छोटा रविदास मंदिर कडच ज्वालापुर, हुसैन बेग पुत्र हसन बेग निवासी अहबावनगर ज्वालापुर, नरेश पुत्र लालू निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर, वेद प्रकाश पुत्र भरत सिंह निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर, सुभाष पुत्र नन्हे निवासी तेलियान ज्वालापुर, पवन पुत्र ओम प्रकाश निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर, सुभाष पुत्र चंद्रपाल निवासी लेबर कॉलोनी ज्वालापुर, भूरा पुत्र सगीर निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर और ताहिर पुत्र वसीर निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं फरार हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
