15-15 लाख में भर्ती बेचे जाने का कांग्रेसियों ने लगाया आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने UKSSC उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती में हुई भारी धांधली व घोटालों के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उनसे नौकरियों में भर्ती के लिए 15- 15 लाख हल किये हुए प्रश्नपत्र देकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा विरोधी है। योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15- 15 लाख रुपए लेकर भर्ती किया जा रहा है। आरोेप लगाया कि इसमें सरकार के विभागीय सचिव व मंत्री शामिल हैं। उनके खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि चुनाव में यह सरकार 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात कर रही थी, लेकिन इसके विपरीत युवाओं का भविष्य बर्बाद करके स्वयं सरकार योग्य बेरोजगारों का भविष्य खुले आम बेच रही है। आरोप लगाया कि इसके पीछे सीधे-सीधे सरकार का हाथ है। इसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।
महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शुरू से ही घोटालेबाज है जब से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी है, यह घोटालों में लिप्त हैं। घोटाला खुलते ही मुख्यमंत्री बदल जाता है, फिर घोटालों का खेल शुरू हो जाता है इस बेशर्म सरकार को स्वयं ही हट जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शिवालिक नगर सयोंजक अशोक उपाध्याय,ई आकाश बिरला, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद हाजी साहबुद्दीन, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान, प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव, सत्येंद्र वशिष्ठ, नवेज अंसारी, अरविंद चंचल, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, रचित अग्रवाल, वेदपाल तेजियान, हरिशंकर प्रसाद, कमल रोहिल्ला, बृजमोहन बडथ्वाल, शाहनवाज खान,दानिश खान, अरशद शाह,अमित नौटियाल, मौसम अली,सुरेंद्र बाल्मीकि, आरबीएल वर्मा, उदित विद्याकुल, बलराज दाबड़े, रणवीर शर्मा, जाहिद अंसारी, पराग चाकलान आदि उपस्थित रहे।
