चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सचिन पुत्र सुखबीर सिंह निवासी अंबेडकर नगर थाना बहादराबाद हरिद्वार ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर घर से अज्ञात चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात व बैंक की पासबुक चोरी कर लिए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी।
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान शनिवार की देर शाम को सूचना पर पुलिस ने सर्विस रोड देशी शराब के ठेके के पास बहादराबाद से चोर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिय ने चोरी किये गये जेवरात बरामद कर लिये। पुलिस आरोपी के पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शुभम कुमार पुत्र पप्पू निवासी बहादराबाद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
