नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक भाई ने छात्रा को था घेरा
वीडियों वायरल करने की धमकी देकर किया जा रहा ब्लैकमेल
आरोपी का शिवालिकनगर में था शिव प्लेसमेंट नाम से कार्यालय
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक छात्रा ने युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर शिव प्लेसमेंट नाम से शिवालिक नगर में कार्यालय चलाने वाले संचालक व उसके दोस्त पर अपहरण कर सिडकुल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप हैं कि संचालक द्वारा उसकी अश्लील वीडियों उतार कर उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है। पीडिता ने न्यायालय के माध्यम से सिडकुल थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मूलतः यूपी हाल ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने तहरीर पर दो भाईयों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने तहरीर में कहा हैं कि वर्ष 2020 में वह एमएससी फिजिक्स की छात्रा थी। उसको नौकरी की तलाश थी, तभी उसको जानकारी मिली कि शिवालिकनगर स्थित शिव प्लेसमेंट द्वारा युवाओं को नौकरी दिलाने का काम करता है।
उसके द्वारा भी फरवरी 2021 में नौकरी के लिए रिज्यूम देने के लिए शिव प्लेसमेंट कार्यालय पहुंची तभी संचालक प्रिंस त्यागी निवासी ढंगेरा सहारनपुर से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोप है कि कार्यालय में रिज्यूम देने के बाद प्रिंस त्यागी बहाने से उसके किराये के मकान में आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान अचानक वह उसके कमरे में दाखिल हुआ, उस वक्त वह कपड़े बदल रही थी। आरोप हैं कि प्रिंस त्यागी ने धोखे से उसकी वीडियों अपने मोबाइल में उतार ली। वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की डिमांड करते हुए ब्लैकमेल किया जाने लगा।
आरोप हैं कि एक दिन प्रिंस त्यागी ने उसको ब्लैकमेल की धमकी देकर उसे सिडकुल बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत उसके द्वारा 02 जून 2021 को कोतवाली ज्वालापुर में की गयी। पुलिस ने प्रिंस त्यागी को बुलाकर एक रात हवालात में बंद रखा, लेकिन प्रिंस त्यागी के रिश्तेदारों ने उसके रिश्तेदारों से कहकर समझौता करा दिया। आरोप हैं कि 21 सितम्बर 21 को प्रिंस त्यागी ने उसको फोन कर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ज्वालापुर तहसील बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर कुछ कागजों व स्टॉप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिये।
आरोप हैं कि उसके बाद से प्रिंस त्यागी ब्लैकमेल करते हुए लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। तहरीर में आगे कहा हैं कि 13 जुलाई 22 को जब वह रोशनाबाद कोर्ट जा रही थी। इसी दौरान प्रिंस त्यागी ने अपने भाई सैकी त्यागी के साथ कार से उसका पीछा शुरू कर दिया। जब वह आटो से उतरी और पैदल आगे बढ़ी। आरोप हैं कि दोनों ने अपनी कार उसके बंगल लाकर उसको जबरन कार में खिंचकर उसको रूमाल सुघा कर बेहोश कर दिया। प्रिंस त्यागी और सैंकी त्यागी उसको सिडकुल स्थित होटल में ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। और रात को उसको पुल जटवाड़ा ज्वालापुर छोड़ कर चले गये। आरोप हैं कि प्रिंस त्यागी अब भी उसको अपहरण करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
