महासभा ने कांवडियों पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत कर किये फल वितरित
अशोक वर्मा
हरिद्वार। पहाड़ी महासभा ने कांवड मेले में शंकराचार्य चौक के समीप अमरापुर घाट के पास कांवड़ियों के स्वागत के लिए एक शिविर लगाकर पुष्पवर्षा करते हुए शरबत, फल व जूस वितरित किया गया। इस मौके पर पहाड़ी महासभा ने भक्तिमय होकर हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गतंव्यो की ओर रवाना होने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए भक्ति भाव से स्वागत कर उनको फल वितरित किये गये।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आज पहाड़ी महासभा के परिवार को कांवड़ियों की सेवा करने का मौका मिला है। शिव भक्तों सेवा करना शिव की अराधना के समान है। तीर्थनगरी में पहुंच कर कांवड के माध्यम से गंगा जल लेकर प्रस्थान हो रहे कांवड़िये सैकड़ो किलो मीटर पैदल यात्रा कर अपने गतंव्यों पर पहुंचकर अपने निर्धारित शिवालयों पर जलाभिषेेक करेगें। उनकी सेवा करने में जितना आंनद की अनुभूति हो रही है। उसको शब्दों मे बया नहीं किया जा सकता।
पहाड़ी महासभा सरंक्षक सतीश जोशी, अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद जोशी, दिनेश चंद सकलानी महामन्त्राी इंदर सिंह रावत, नागेश नोडियाल, विवेक उनियाल, गवाड़ी, नवीन चंद पंत, दिनेश लखेडा के नेतृत्व मे शिविर का आयोजन किया गया है।
कांवड़ियों के लिए लगाये गये शिविर में सहयोग करने वालों में महंत रघुवीर दास, सौरभ कंडवाल, संतोष कुमार चमोला, थान सिंह बिष्ट, बसंत, ललितमोहन जोशी, महेश बिजल्वाण, सुरेंद्र पाल, रमेश रावत, लक्ष्मी कांत भट्ट, नारायण किशोर, राजेन्द्र रावत, अमित शर्मा, राजन रावत, मनमोहन बिन्जोला, विक्रम सिंह, रवि बौखण्डी, योगेंद्र, प्रकाश चंद्र, राकेश रावत, अजय घनशेला, भुवनेश कोटनाला,श्रीमती सुमन पंत, गीता नेगी, अमनदीप, सक्लानंद आदि शामिल हैं।
शिवभक्तों की सेवा करने वालों में सुभाष पुरोहित, इंद्र सिंह रावत, डीपी थपलियाल, सतीश जोशी, नंदन सिंह रावत, दीपक नौटियाल, दिनेश लखेडा, राकेश नौडियाल, दिनेश चंद सकलानी, गीता नेगी, राखी जीतवान विक्रम सिंह कंडारी, विवेक उनियाल, विजय ग्वाडी, प्रभात किशोर, एसपी चमोली, डॉ. संतोष चमोला, संजय नैथानी, भगवती प्रसाद पंत, आचार्य मुकेश वशिष्ठ, त्रिलोक भट्ट, हिमांशु भट्ट, पवन राजपूत, सुनीता तिवारी, डीसी नौटियाल, दिनेश जोशी, शैलेंद्र बहुखंडी, रवि बहुखंडी, शैलेंद्र रावत, सरिता पुरोहित, निशा नौडियाल, सुरेश नौडियाल, रितेश नौडियाल, हितेश नौडियाल, राकेश रावत आदि मौजूद रहे।
