पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। परिवार के साथ चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचे एक यात्री की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने चिकित्सकों की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। प्रथम दृष्ट्या यात्री की मौत का कारण हदय गति रूकना माना जा रहा है।
जीआरपी थाना एसओ अनुज सिंह ने बताया कि मैनपुरी यूपी का एक परिवार चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर परिवार के एक सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्तपाल ले जाया गया। जहां पर यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गयी। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जीआरपी पुलिस को सूचना भेज दी।
सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर यात्री के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सूर्य प्रकाश सिंह पुत्रा अहिवरन सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी आवास विकास काॅलोनी मैनपुरी यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। प्रथम दृष्ट्या यात्री की मौत कारण हदय गति रूकना माना जा रहा है। लेकिन मौत के सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।
