
हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटा लाखों का माल
ज्वैलर्स व ग्राहकों ने साहस दिखाकर दबोचा एक बदमाश
दिनदहाड़े पड़ी ज्वैलर्स शोरूम में डकैती से क्षैत्र में हड़कम्प
पुलिस फरार बदमाशों की तलाश के लिए संघन चैकिंग अभियान में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत पाॅश काॅलोनी शिवालिकनगर में दो बाइक सवार छः हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बुधवार को अमन ज्वैलर्स शोरूम में डकैती डालकर लाखों का माल लेकर फरार हो गये। लेकिन ज्वैलर्स व मौजूद ग्राहकों ने साहस दिखाकर एक बदमाश को तमंचे के साथ दबोच लिया। जबकि पांच बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की पीटाई से बेहोश बदमाश को अपने कब्जे में लेते हुए फरार बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। सूचना पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेते हुए ज्वैलर्स व अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली।

कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक अमन चंद शर्मा ने बताया कि आज दोपहर करीब डेढ बजे दो बाइक सवार हथियारबंद छह बदमाश शिवालिकनगर स्थित अमन ज्वैलर्स के यहां पर पहुंचे। जिनमें चार हथियारबंद हथियारबंद बदमाश शोरूम के भीतर दाखिल हुए, जबकि दो बदमाश स्टार्ट बाइकों पर साथियों के इंतजार में रहे। शोरूम में घुसे बदमाशों ने तमंचे की नोक पर ज्वैलर्स व मौजूद लोगों को कवर कर जेवरात लूटपाठ शूरू कर दी। बताया जा रहा हैं कि ज्वैलर्स से सैफ खोलने के लिए बोला जिसको लेकर ज्वैलर्स ने विरोध् किया। बदमाशों ने ज्वैलस प्रदीप कुमार पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। ज्वैलर्स और बदमाशों के बीच हाथापाई होता देख मौजूद ग्राहकों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। शोरूम में घुसे बदमाश घबरा गये और अपने पकड़े गये साथी को छोड़ कर माल लेकर फरार हो गये।

लोगों ने दबोचे गये बदमाश की जमकर धुनाई करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की पीटाई से बेहोश हुए बदमाश को मय तमंचे के साथ कब्जे में ले लिया। घटना में ज्वैलर्स भी बदमाशों के हमले में घायल हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ज्वैलर्स समेत मौजूद लोगों ने लेते हुए फरार बाइक सवार पांचों बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। ज्वैलर्स के शोरूम में पड़ी दिनदहाडे डकैती की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए फरार बदमाशों को गिरफ्रतार करने के कडे निर्देश दिये। बदमाशों को दबोचने के लिए जनपद की सीमाओं को सील कर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि शोरूम में डिसप्ले में लगे जेवरात बदमाश लेकर फरार होने में कामयाब हुए है। जबकि सैफ को खुलवाने में बदमाश कामयाब नही हो सके। ज्वैलर्स के विरोध् के चलते बदमाशों को भागना पड़ा, ज्वैलर्स ने लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच है। जिससे पूछताछ की जा रही है। प्रारम्भिक जांच में बदमाश जनपद मुजफ्रफरनगर यूपी के बताये जा रहे है। बदमाश कितना माल ले गये, इसकी अभी जानकारी नहीं लग पायी ह
