आश्रम की ओर से शिष्य के खिलाफ कराया मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संत पर चाकू से हमला कर जान लेने के प्रयास के मामले में पुलिस ने आश्रम की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर शिष्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप हैं कि शिष्य ने हमला उस वक्त किया, जब संत रोजना की तरह मछलियों को आटा देने जा रहे थे।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी श्री कल्याण कमल आश्रम मुखिया गली भूपतवाला कोतवाली नगर हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी गयी है। तहरीर में कहा गया हैं कि रोजना की तरह श्री कल्याण कमल आश्रम के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि 31 मई 22 को ठोकर न0 1 पर मछलियों को आटा देने गये थे।
आरोप हैं कि इसी दौरान उनके शिष्य गिरीशानंद द्वारा स्वामी कमलानन्द गिरी पर पीछे से चाकू से हमला कर गला रेत कर जान लेनेे का प्रयास किया। लेकिन इस हमले में स्वामी जी बाल-बाल बच गये, उनकी गर्दन व हाथ पर चाकू लगने से घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिष्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
