पेजा के 23 वें स्थापना दिवस पर हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
इस दौरानर एसोशिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन बनाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन का 23 वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एसोशिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार पत्रकारों के प्रति कार्य योजना बनाकर पत्रकारों को रोटी, कपड़ा व मकान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र कैबिनेट की बैठक बुलाकर पत्रकारों के सम्मान के प्रति गंभीर हो। पत्रकारों के निर्भीक व स्वतंत्र और निष्पक्ष खबरों के कारण आज मोदी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने है। इसलिए प्रधानमंत्री को पत्रकारों के प्रति गंभीरता से विचार करना चाहिए।

गिरिश कुशवाह गुरूवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के सांस्कृति सभागार में विभिन्न प्रांतों के आए पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को 10 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा, पत्रकारों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख का चिकित्सा कार्ड, 60 वर्षीय पत्रकारों को सभी राज्यों में पेंशन, पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सभी राज्यों में राज्य प्रेस आयोग का गठन, पत्रकारों को बैठक एवं आयोजन करने हेतु भारत के सभी जिलों में प्रेस क्लब का गठन, पत्रकारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध् कराने जैसी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए शीघ्र ही एसोशिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को उनके मौलिक अधिकार एवं न्याय दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर पत्रकारों को अंग वस्त्रा एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड तथा सम्राट अशोक वार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन संस्थापक श्री कुशवाहा का पत्रकारों ने केक काटकर 58 जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर अवधेश पुरोहित मध्य प्रदेश, नंदलाल ठाकुर हिमाचल प्रदेश, राजेश गुप्ता उत्तराखंड, राजेंद्र भारद्वाज एडवोकेट हरियाणा, प्रदीप मशीह गुलाटी पंजाब, अनिल अग्रवाल दिल्ली, मंजिल नानावटी गुजरात, सुशील शंकर बिग जयपुर, राजीव सक्सेना आगरा सरोजिनी सेमवाल आभा किरण त्रिभुवन जोशी देहरादून राजीव आहूजा शेर सिंह दिवाकर सिंह अजय शर्मा राजीव शर्मा उत्तर प्रदेश राजीव पुरोहित भोपाल जगत वैस विजय चंदेल हिमाचलपदेश, अनुज शास्त्री दिल्ली, राजीव गर्ग, आरके गर्ग, विकास शर्मा हरिद्वार आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुसूदन अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तराखंड तथा संचालन राजीव आहूजा ने किया।
