हाईवे पर हुटर बजाते हुए गलत साईड चलने का किया था विरोध
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया आरोपियों को गिरफ्रतार
गाली गलोच, वर्दी फाड़ने, सरकारी काम में बाधा का मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हाईवे पर हुटर बचा कर कार को गलत साईट चलाने का विरोध् करने पर कार सवार युवकों ने यातायात हेड कांस्टेबल के साथ गाली गलोच कर मारपीट करते हुए वर्दी तक फाड़ते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं युवकों ने यातायात कांस्टेबल की वाहन व मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया। जिनको कोतवाली लगाया गया। पुलिस ने यातायात हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि यातायात हेड कांस्टेबल शेरखान ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि वह कांस्टेबल मुकेश कम्बोज के साथ हाईवे पर जयराम आश्रम तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दिल्ली नम्बर की एक सेंट्रो कार हुटर बजाते हुए गलत साईड में चलते हुए जा रही थी। उन्होंने कार को रोक कर गलत साईड चलने व हुटर बजाने का कारण जानते हुए हुटर की अनुमति दिखाने को कहा गया।
आरोप हैं कि कार सवार पांच युवकों ने कार से उतरते ही उनके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। जिनका विरोध् करते हुए अधिकारियों को फोन करने का प्रयास किया, तो युवकों ने मोबाइल व बाइक को क्षतिगस्त कर दिया। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे पांचों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया।
पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम नवीन, विशाल, रोहित, ऋतेश, पियूष निवासीगण दिल्ली बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ यातायात कांस्टेबलों के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर वर्दी पफाड़ने तथा सरकारी काम में बाध पहुंचने और वाहन व मोबाइल क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस आरोपियों को गुरूवार को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
