घायल ने हाॅस्पिटल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पैदल ड्यूटी पर जा रहे फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए सिडकुल स्थित निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान कर्मी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि सुरेन्द्र बिष्ट पुत्र मनवर सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बिचलो बादलपुर-2 गहड़ी धमखाल पौड़ी गढवाल हाल रावली महदूद सिडकुल स्थित एजी इंडस्ट्रीज में काम करता था। बताया जा रहा हैं कि 11 मई की रात को पैदल ड्यूटी पर जा रहा था, जब सुरेन्द्र बिष्ट राॅकमैन कम्पनी गेट के बाहर पहुंचा। इसी दौरान तेज रफ्रतार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मारकर फरार हो गया।
घटना में सुरेन्द्र बिष्ट गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने घटना की जानकारी घायल के फैक्ट्री को सूचना दी गयी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सिडकुल स्थित मैट्रो हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर घायल ने सोमवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
