ढाई माह पूर्व हुए थे तीन किशोर फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन किशोरों में से एक किशोर को ढाई माह बाद पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से लावारिस धुमते हुए बरामद किया हैं। पूछताछ के दौरान किशोर ने विभिन्न् शहरों में दिन गुजारने की बात कबूली है। लेकिन उसके साथ फरार होने वाले अन्य किशोर की जानकारी होने से इंकार किया है। सिडकुल पुलिस ने किशोर को किशेार न्याय बोर्ड के समझ पेशकर दोबारा बाल सुधार गृह में दाखिल करा दिया। पुलिस फरार दोनों किशोरों की तलाश में जुटी है।
सिडकुल पुलिस के मुताबिक 01 मार्च से बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन किशोरों मे से पुलिस ने एक किशोर निवासी विकास नगर देहरादून को आज डैंसो चौक से लावारिस हालत में धुमते हुए बरामद कर लिया। पुछताछ के दौरान किशोर ने बाल सुधार गृह से फरार होने के बाद हरिद्वार समेत अलग-अलग शहरों में समय गुजारने की बात कबूली है।
जिसने उसके साथ फरार होने वाले दो अन्य किशोरों के सम्बंध् में जानकारी न होने की बात कही है। पुलिस ने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समझ पेश कर दोबारा बाल सुधार गृह में दाखिल कराया है। बाल सुधार गृह से फरार होने वाले दोनों किशोर दिल्ली और चंपावत के रहने वाले है। पुलिस पफरार अन्य दो किशोरों की तलाश में जुटी है।
