प्रशासन की सख्ती का अतिक्रमणकारियों पर नहीं दिख रहा कोई असर
अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन अब क्या लेता हैं एक्शन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रशासन के चेतावनी का अतिक्रमणकारियों पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन की ओर से बुधवार को हरकी पौड़ी से लेकर देवपुरा तक अतिक्रमण हटाओं अभियान जोर शोर से चलाया गया था। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ प्रशासन ने सड़क पर रखे अतिक्रमण को हटाया गया था। प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को चेताया गया था कि अतिक्रमण करता अगर कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। लेकिन इस चेतावनी को कोई असर अतिक्रमणकारियों पर होता देखा नहीं जा रहा है। प्रशासन की ओर से गुरूवार को देवपुरा से कोतवाली ज्वालापुर तक अतिक्रमण हटाओं अभियान शुरू किया तो पीछे से हरकी पौड़ी से लेकर शिवमूर्ति तक फिर सड़कों पर अतिक्रमण पसर गया। जबकि व्यापार मण्डल पदाधिकारी भी ऐसे अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों की वजह से नाराज है। बताते चले कि प्रशासन की ओर से बुधवार की सुबह हरकी पौडी से लेकर देवपुरा तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया था। प्रशासन ने अपने लाव लश्कर के साथ अभियान को जोर शोर से शुरू करते हुए अतिक्रमणकारियों को चेताया था कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों पर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। लेकिन उसके बावजूद भी अतिक्रमणरियों पर प्रशासन की चेतावनी को कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन ने अपना ध्यान देवपुरा से लेकर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के अतिक्रमण हटाओं अभियान पर लगाया तो पीछे से हरकी पौडी, अपर रोड़ से लेकर देवपुरा तक फिर से सड़कों पर अतिक्रमण पसर गया। जिनसे व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व आम व्यापारी भी परेशान है। देखते हैं कि प्रशासन अब ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ क्या कानूनी कार्यवाही अमल में लाता है। जिससे कि उनके मन में प्रशासन की चेतवानी का असर देखा जा सके।
