आरोपियों से एक-एक ब्लेड कटर बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गश्त के दौरान चोरी करने की योजना बनाते छह युवकों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक ब्लेड कटर बरामद किया है। पूूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी अशुंल अग्रवाल पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, कि इसी दौरान तीन संदिग्ध् रोडीबेल वाला क्षेत्र स्थित सुलभ शौचालय के पास देखे गये। जिनको पुलिस ने दबोच कर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक—एक ब्लेड कटर बरामद किये है। पूूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अफजल अहमद पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम बखीरा खलीलाबाद थाना लडवा महुवा जिला बस्ती यूपी हाल शौचालय के पास झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार, निखिल पुत्र राकेश निवासी खरखौदा, थाना मेरठ हाल पता लालजीवाला कबाडी बस्ती रोडीबेलवाला हरिद्वार और तूपफान पुत्र मंगल निवासी ठोकर नं0 10 कोतवाली नगर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह चोरी की योजना बना रहे थे कि पकड़े गये।
वही सप्तऋषि चौकी प्रभारी ने क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को परमार्थ आश्रम घाट से दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक ब्लेड कटर बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रवि पुत्र राजपाल वर्मा निवासी भट्टा काॅलोनी निकट नकलक धाम काॅलोनी भूपतवाला हरिद्वार, दलीप शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी किरण शर्मा वाली गली रानी गली भूपतवाला हरिद्वार और राजकुमार शर्मा पुत्र महेश कुमार शर्मा निवासी मौहल्ला रानी कटरा छोटा सीवाला थाना कटरा चौक लखनऊ हाल डैन्सो चौक रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
