डॉ चौधरी के सराहनीय कार्यों को भारत सरकार को भेजने को बोला
लीना बनौधा
हरिद्वार। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय शरीर रचना विभागाध्यक्ष व सचिव रेड क्रास डा0 नरेश चौधरी को केन्द्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गत दिवस सीसीसीआर सभागार में सम्पूर्ण कोरोना काल एवं वैक्सीनेशन में जनसमाज की उत्कृष्ठ एवं समर्पित सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।
केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि डा0 नरेश चौधरी द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों का लेखा जोखा भारत सरकार को भेजा जाये। जिससे उनको उच्च सम्मान से सम्मानित किया जा सके। कहा कि समय समय पर सराहनीय कार्य करने वालों को विभिन्न प्लेटफार्मों पर सम्मानित किया जाता रहना चाहिए। जिससे सम्मान पाले व्यक्ति को ओर अधिक कर्मठता एंव मेहनत से कार्य करने की उर्जा मिलती है। डा0 नरेश चौधरी से उनके संयोजन में किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि वास्तव में डा0 चौधरी द्वारा अपने कार्यो के साथ साथ जनसमाज की उत्कृष्ठ उल्लेखनीय सेवा की गयी है। जिसके लिए वे सम्मान के सच्चे हकदार है।
सम्मान प्राप्त करने पर डा0 नरेश चैध्री ने उत्तराखण्ड सरकार, भारत सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं तथां अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मुझे आप द्वारा दिये गये सम्मानों से जो शक्ति मिली है। मै सम्पूर्ण जीवन काल में अपने मूल दायित्वों के साथ साथ जनसमाज की सेवा रात दिन करूगां। और समाज के कठिन से कठिन कार्यों में भी अग्रणी एवं हमेशा तत्पर रहुंगा। प्रत्येक कार्य के लिए हमेश तत्पर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जायेगी।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डा0 सौरभ गहरवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कुमार खगेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त वीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा आदि अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखण्ड प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, ग्रामाीण क्षेत्रीय विधायक अनूपमा रावत ने डा0 नरेश चौधरी को सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।
