कोरोना काल व वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नवाजा
लीना बनौधा
हरिद्वार। आईएमए(इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन) ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. नरेश चौधरी विभागाध्यक्ष/रेडक्रास सचिव को उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यो के लिये एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने डा0 नरेश चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी में कार्य करना एक चुनौतीपूर्ण टास्क था। जिसको डा0 नरेश चौधरी ने पूर्ण मनोयोग एवं कर्मठता से निर्वहन किया।
कोरोना काल की प्रथम एवं द्वितीय लहर तथा वर्तमान में कोविड-19 वैक्सीनेशन में भी उन्होंने जो समर्पित भावना से जन समाज की सेवा की वह सराहनीय है। डा0 चौधरी ने जनपद हरिद्वार ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड राज्य का भी गौरव बढाया है। कहा कि वर्षों से डा0 नरेश चौधरी के समर्पित उत्कृष्ठ कार्यों को मैने स्वयं देखा है जो भी दायित्व उनको शासकीय अधिकारी के रूप में मिलते है उनका निर्वहन को वे पूर्ण निष्ठा एवं कर्मठता से करते ही है इसके अतिरिक्त वह सामाजिक सेवा में भी अग्रणी भूमिका में समाज की तत्परता और समर्पण भावना से जो कार्य कर रहे है।
आईएमए अध्यक्ष डा0 दिनेश सिंह ने कहा कि आईएमए ने निर्णय किया कि समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाए, इसके लिये सर्वसम्मति से डा0 नरेश चौधरी विशेष रूप से सामाजिक कार्यो के लिये समर्पित स्वयंसेवक नजर आये और आईएमए भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। कि डा0 नरेश चौधरी चिकित्सक होने के साथ-साथ समाज की बढ-चढकर सेवा कर रहे है।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डा0 सुनील जोशी ने भी सम्मान समारोह में विशेष रूप से उपस्थित होकर डा0 नरेश चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन हुआ है और डा0 चौधरी के समर्पित कार्यो की सम्पूर्ण आयुर्वेद जगत भूरी-भूरी प्रशंसा करता है। समारोह में विशेष रूप से, डा0 विपिन मेहरा, डा0 एस0के0 सोधी, डा0 नीता मेहरा, डा0 जसप्रीत सिंह, डा0 मुकेश मिश्रा, डा0 ओ0पी0वर्मा, डा0 यतेन्द्र नागयान, डा0 ए0के0 जैन, डा0 राम शर्मा, डा0 कैलाश पाण्डेय आदि चिकित्सक सपरिवार उपस्थित थें। समारोह का संचालन डा0 अंजली मिश्रा ने किया।

