बेटा गम्भीर हालत मे कनखल के अस्पताल में भर्ती
ट्रक समेत चालक पुलिस के कब्जे में, पुलिस कर रही तहरीर का इंतजार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल में शुक्रवार की दोपहर को ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मारकर गम्भीर रूप् से घायल कर दिया। घायल बाप—बेटे को उपचार के लिए लोगों द्वारा बंगाली अस्पताल ले जाया गया। पिता की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने एक्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहां पर पिता की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। लेकिन सामाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बंध् मे पुलिस को तहरीर नहीं दी गयी है।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को बाइक सवार बाप-बेटे घर की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब बाइक सवार बंगाली मोड पर पहुंचे तभी ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल बाप-बेटे को उपचार के लिए लोगों ने बंगाली अस्पताल पहुंचाया और आरोपी ट्रक चालक को पकड कर कनखल पुलिस के हवाले कर दिया। चिकित्सकों ने घायल पिता की हालत गम्भीर देखते हुए उसको उपचार के लिए हाॅयर सेंटर एक्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
जबकि बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। बताया जा रहा हैं कि घायल पिता ने एम्स में उपचार के दौरान दम तोड दिया। जिनकी शिनाख्त सागर पुत्र तारा चंद उम्र 40 वर्ष निवासी रविदास बस्ती कनखल और उसके बेटे अर्नव उम्र पांच साल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल बेटा बंगाली अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के सम्बंध् में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी।
