युवक से पिंड छुड़ाने के लिए कराया छेड़छाड़ का मुकदमा
मुकदमा वापस लेने के लिए की जा रही दो लाख की डिमांड
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक तरफा प्यार का इजहार करने तथा शादी का प्रपोजल रखने से परेशान छात्रा ने युवक ने पिंड छुड़ाने के लिए उसपर फर्जी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप हैं कि छात्रा अब युवक से मुकदमा वापस लेने के लिए फोन कर दो लाख की डिमांड कर रही है। आरोप यह भी हैं कि युवक के इंकार करने पर उसको सोशल मीडिया व फोन पर गाली गलोच करते हुए धमकी दे रही है। पीडित युवक ने युवती के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि विलप्त त्यागी निवासी शिवालिक गंगा बिहार फेस-03 रोशनाबाद थाना सिडकुल में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि वंदना शर्मा निवासी हरियाणा और वह दोनों पुणे में साथ—साथ पढते थे। इसी दौरान दोनों में मित्रता गहरी हो गई, उसने युवती से शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। युवक के बार- बार शादी के प्रपोजल को रखने पर युवती ने डेढ़ साल पहले उस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन हैं, इसी दौरान युवती फोन कर युवक से मुकदमा वापस लेने के एवज में दो लाख रुपए की डिमांड कर रही है। युवक के मना करने पर युवती द्वारा उसको फोन व सोशल मीडिया के अलग—अलग प्लेटफार्मो पर उसके साथ गाली गलोच करते हुए धमकी दे रही है। पुलिस ने पीडित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
