मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र से गश्त के दौरान एक नशा सौदागर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पुलिस आज क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम जब रावली महदूद पहुंची तो वहां पर बंसती ढाबे के पास शिव मन्दिर गली के पास एक संदिग्ध् नजर आया। जोकि पुलिस को देखते हुए भाग खड़ा हुआ। पुलिस को उसपर शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर संदिग्ध् के पास से 4.67 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस आरोपी को पकड कर सिडकुल थाने लेकर पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पिंकु पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम रावली महदूद सिडकुल बताया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
