दोनों दलों के नेताओं ने नारेबाजी कर किया हंगामा
पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे, दोनों को कराया शांत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा सीट के एसएमजेएन पीजी डिग्री काॅलेज मतदान केन्द्र के बाहर लगे भाजपा और कांग्रेस बस्तों के आगे दोनों दलों के कार्यकत्र्ता आपस में भिड़ गये। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया।
बताते चले कि हरिद्वार सीट पर भाजपा व कांग्रेस के बीच काटे की टक्कर है। भले ही दोनों ओर से जीत के दावे किये जा रहे है। लेकिन सच तो यह हैं कि दोनों दलों के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के जीत के प्रति डर सता है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं व कार्यकत्र्ताओं हरिद्वार सीट पर जीत हासिल के लिए एडी चोटी का जोर लगाते हुए मतदान के दिन अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने में जुटे है। इसी दौरान गोविन्दपुरी स्थित एसएमजेएन पीजी डिग्री काॅलेज मतदान केन्द्र के बाहर निर्धारित दूरी पर प्रत्याशियों के बस्ते लगाये गये है। जहां पर भाजपा व कांग्रेस के बस्ते आमने-सामने होने के कारण नेता व कार्यकत्र्ता मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने का प्रयास कर रहे थे।
इसी बीच भाजपा व कांग्रेस के के नेता व कार्यकत्र्ता आपस भिड़ गयेे। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों दलों के कार्यकत्र्ताओं को समझाबुझा कर शांत कराया। बताया जा रहा हैं कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं को आरोप हैं कि कांग्रेसी उनको देखकर जोर जोर से नारेबाजी करते हुए उनको परेशान करने का काम रहे है। जिसपर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने भी अपनी दलील देते हुए भाजपाओं पर आरोप मढा। लेकिन अधिकारियों ने दोनों दलों के कार्यकत्र्ताओं को समझा बुझा का शांत कर उनको अपने अपने बस्ते पर लौटाया।
