पुलिस—एफएसटी—एसएसटी ने अबतक पकडे करीब 58 लाख 43 हजार की नगदी
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 40 राजनैतिक दलों को जारी हुआ नोटिस
लीना बनौधा
हरिद्वार। जनपद के 11 विधानसभा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत 13 मामले अवैध शराब दर्ज किये गये है। जिसमें थाना रूड़की, कनखल, सिडकुल, मंगलौर, बुग्गावाला व थाना बहादराबाद में 1-1 मामले तथा थाना भगवानपुर, श्यामपुर व गंगनहर में 2-2 मामले अवैध शराब के मामले में शामिल है। इसके साथ ही अवैध शस्त्र का एक मामला थाना सिडकुल तथा अवैध नकदी का एक मामला थाना लक्सर में पंजीकृत किया गया। इस प्रकार पुलिस विभाग द्वारा 15 एफआईआर दर्ज करते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस विभाग द्वारा 208.44 लीटर अवैध देशी शराब तथा 40.02 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गयी। जिसकी कुल कीमत 1,15,392.00 आंकी गयी हैं। एफएसटी की टीम द्वारा 207.36 लीटर अंग्रेजी शराब, 69.12 लीटर देशी शराब जब्त की गयी। जिसकी कुल 1,93,536.00 आंकी गयी हैं। पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कुल 9,908.60 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। जिसकी कुल कीमत 44,83,805.00 आंकी गयी है।
एसएसटी टीम ने विधानसभा 34-लक्सर के अन्तर्गत चैकिंग के दौरान 1.50 लाख की नगदी जब्त की गयी तथा आदर्श आचार संहिता के मामले के अन्तर्गत रवि कुमार पुत्र गोपी चन्द निवासी न्यू विहार काॅलोनी, गणेशपुर रूड़की के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आबकारी विभाग द्वारा कुल 260.36 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। जिसकी कीमत 62544.00 आंकी गयी करते तथा 5 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया हैं। इस प्रकार आबकारी विभाग द्वारा अभी तक 6022.675 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी है। जिसकी कुल कीमत 18,04,525.00 आंकी गयी है।
इस प्रकार पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा चलाये गये अलग-अलग अभियानों के तहत कुल 15,931.275 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। जिसकी कुल कीमत 62,88,330.00 आंकी गयी है। पुलिस, एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा कुल 58,42,890.00 की नगदी भी जब्त की गयी। विधानसभा सामान्य चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 40 राजनैतिक पार्टी व अन्य को नोटिस जारी किया गया तथा 431 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसके सापेक्ष 409 एफआईआर दर्ज की गयी हैं।
