मतदान केन्द्र में पोलिंग एजेण्ट को नहीं हैं मोबाइल रखने की अनुमति
जनपद में 11 विधानसभा 04 सूपर जोन, 33 जोन, 161 सैक्टर में विभाजित
दिव्यागजनों, अतिवृद्धो, बीमार, चोटिल को मतदान में दी जाएगी प्राथमिकता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुख्य चुनाव प्रेक्षक केआर मीणा, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन रोश्शनाबाद हरिद्वार के सभागार में चुनाव ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए तैनात फोर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देश दिये। इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी को सजग होकर चुनाव डयूटी करने के निर्देश देते हुये कहा कि पोलिंग बूथों पर राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करवाते हुए बुजुर्ग, नवजात शिशु के साथ आयी महिलाओं को मतदाता को वरीयता देते हुये मतदान कराये।
इस मौके पर एसएसपी डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जनपद की 11 विधानसभाओं को 04 सूपर जोन, 33 जोन, 161 सैक्टर में विभाजित किया गया है। 14 फरवरी को मतदान के दिन सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से तैयार होकर अपनी ड्यूटी प्वांइटो पर सर्तक रहे। मतदान शुरू होने से पूर्व कम से कम एक बार सभी सैक्टर पुलिस अधिकारी अपने केन्द्रों का भ्रमण कर फाईनल तैयारी देख ले कर्मचारियों को चैक करते हुये पुनः ब्रीफ करें। मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक कोई प्रचार सामाग्री झण्डे, बैनर आदि निषेध है। इसलिए अपने-अपने मतदान केन्द्रो के आसपास को ही भली भांति चैक कर क्लीन स्वीप कर लें। सुरक्षा कर्मी मतदान केन्द्र में मतदाताओं पर गहन नजर रखते हुये मोबाईल फोन निषेध् का अनुपालन करवायेगे, इसलिये युवाओं पर विशेष नजर रखी जाये। कोई भी पोलिंग एजेण्ट भी फोन का प्रयोग नही करेगे।
उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेण्ट जो सुबह मतदान केंन्द्र पर आयेगा, वही मतदान समाप्ति तक बना रहेगा। पोलिंग एजेण्ट अन्दर बाहर जाकर गडबडी व अफवाह फैलाने का काम कर सकते है, उन्हे किसी भी स्थिति में मतदान केन्द्र से बाहर ना जाने दिया जायें। मतदान केन्द्रो पर कत्र्तव्य रूढ अध्किारी व कर्मचारियों को मोबाइल का सरकारी कार्य हेतु प्रयोग की अनुमति है। वह उस अनुमति को दुरूपयोग ना करे। मतदान केन्दो पर शन्ति व्यवस्था सम्बंधित कोई भी समस्या आने पर कर्मचारी तत्काल अपने सेक्टर व जोनल पुलिस अधिकारी को देते हुये अपने मोबाईल फोन से अवश्य विडियोग्राफी करेें।
जब तक पीठासीन अधिकारी ना कहें कोई सुरक्षा कर्मी मतदान कक्ष में प्रवेश नही करेगे। दिव्यागजनों, अतिवृद्धों, बीमार, चोटिल व्यक्तियों को मतदान में प्राथमिकता दिये जाने के चुनाव आयोग के निर्देश है। उन्होंने कहा कि मतदान सायं 06 बजे तक चलेगा। पीठासीन अधिकारी सभी लाईन में खडे व्यक्तियों को टोकन देगे इसके बाद टोकनधारी ही मतदान करेंगे, भले ही प्रक्रिया 07 बजे तक चले।
