बसपा प्रत्याशी के वाहन से बट रहे थे पांच-पांच सौ के नोट
एक लाख से अधिक की नगदी व वोटर लिस्ट समेत स्टीगर बरामद
पुलिस ने किया दोनों समर्थकों पर मुकदमा, प्रत्याशी की कार सीज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लक्सर विधानसभा सीट पर पुलिस व एफएसटी की संयुक्त टीम ने सूचना पर वोटरों को पैसे बांटते हुए बसपा प्रत्याशी के दो समर्थकों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक लाख से अधिक की नगदी, वोटर लिस्ट, पर्ची, स्टीगर समेत अन्य समान बरामद किया है। आरोप हैं कि बसपा कार्यकत्र्ता प्रत्याशी के वाहन से वोटरों को लुभाने के लिए पांच-पांच सौ रूपये बांट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज किया गया है।
कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम पीपली में बसपा कार्यकत्र्ता वोटरों को पैसे बांट रहे है। सूचना पर पुलिस और एफएसटी की सयुंक्त टीम ने मौके पर पहुंची तो पाया कि बसपा प्रत्याशी शहजाद के वाहन बुलेरों से चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए पांच-पांच सौ के नोट बाटे जा रहे थे। टीम ने मौके से कार सवार बसपा प्रत्याशी समर्थकों अमीर आलम पुत्र मौ0 शफी निवासी लहबोली थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार और साबिर पुत्र तहसीन निवासी टोडा कल्याणपुर, थाना कोतवाली रूडकी हरिद्वार को गिरफ्रतार कर लिया।
सयुंक्त टीम ने दोनों के पास से पांच-पांच सौ के 232 नोट यानि 1 लाख 16 हजार की नगदी, बोटर लिस्ट भाग न0 76 मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुडेरपुर उर्फ पीपली लक्सर व मतदाता पर्ची, दो बण्डल निर्वाचक नामावली 2022, एक बण्डल वोटर पर्ची, नौ अदद गोल स्टीकर बहुजन समाज पार्टी, 14 अदद सपफेद लिफाफे, 06 अदद बिल्ले लक्सर विधान सभा बसपा प्रत्याशी, वीपी पैड का नमूना चित्र भाई शहजाद आदि बरामद किये है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया। टीम मामले के सम्बंध् में रिटर्निग आफिसर लक्सर को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
