ग्रामीणों की आगमाी विधानसभा चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान
भाकियू के प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम को सौपा ज्ञापन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने दंबग से ग्राम पंचायत भूमि मुक्त न कराने से नाराज होकर ग्रामीणों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। जिसके सम्बंध में यूनियन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने गुरूवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा है। साथ ही कहा गया हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी राजनीति पार्टी नेता व कार्यकत्र्ता को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने आरोप लगाया हैं कि ग्राम सोहलपुर सिकरोडा की ग्राम पंचायत की साढे चार बीघा भूमि को गांव के ही दबंग द्वारा कब्जा कर उसपर प्लाटिंग की जा रही है। जिसकी शिकायत यूनियन व ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन से करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। उक्त भूमि पर कानूनगो और पटवरी सहित एसडीएम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका मुअयना भी किया गया। जिन्होंने खुद पैमाईस के बाद साढे चार बीघा भूमि ग्राम पंचायत की बतायी गयी। पूरे प्रकरण की जानकारी प्रशासन को होने के बाद भी आज तक ग्राम पंचायत की भूमि को दंबग से मुक्त कराने की कोई पहल नहीं की गयी है।
प्रशासन के उदासीन रवैये से क्षुब्ध् होकर ग्रामीणों ने निर्णय लिया हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगें। साथ ही चेतावनी दी हैं कि गांव में किसी भी राजनीति दल के नेता व कार्यकत्र्ता को घुसने नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपने वालों में यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष आशीष चौहान, जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह, सचिव डाॅ. वेदपाल, तहसील अध्यक्ष छोटन लाल, ब्रजेश कुमार, सागर कुमार, कल्लू कुमार, सतीश चौधरी, राजपाल चौधरी आदि ग्रामीण शामिल रहे।
