दिसम्बर माह का वेतन न मिलने पर संघ ने ज्ञापन सौपा
लीना बनौधा
हरिद्वार। चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण संघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के तहत सभी अधिकारी, कर्मचारियों,संविदा कर्मचारियों ने अपने वेतन और अन्य देयकों को लेकर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डाॅ. चंदन मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ. सीपी त्रिपाठी के स्वयं की बीमारी के कारण चिकित्सा अवकाश पर है वर्तमान में प्रमुख अधीक्षक का चार्ज डाॅ. चंदन मिश्रा के पास है लेकिन वित्तीय पावर उनके पास नहीं है। जिसके कारण अधिकारी, कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों का वेतन दिसम्बर माह का नही मिल पा रहा है। जिसको लेकर कर्मचारियों के हाउस लोन देने और बच्चो के एडमिसन के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिये कर्मचारियों के वेतन हेतु शीघ्र से शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मियों में डाॅ. सुब्रत अरोड़ा, मेट्रन सीता शर्मा, सिस्टर मनोरमा राय, प्रदीप मौर्य, धीरेंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, राकेश भँवर, महेश कुमार, राजेन्द्र तेश्वर, दिनेश लखेडा, मूलचंद चौधरी, नवीन बिनजोला, आदर्श, धरीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
