हजारों की नगदी व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
फरार आरोपी की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चार माह पूर्व दुकान पर बैठी महिला से ग्राहक बनकर सोने की चेन झपटने वाले आरोपी को सिड़कुल पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया है। जबकि आरोपी का साथी फरार हैं जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से चेन बेचकर ली हजारों की नगदी व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
सिडकुल थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि 05 दिसंबर 2020 में सक्षम विहार नवोदय नगर सिड़कुल हरिद्वार निवासी सुशील सिंह पुत्र सोने सिंह की पत्नी दुकान में बैठी हुई थी इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे और महिला को समान खरीदने में उलझा कर मौका पाते ही उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गयेे। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए संघन तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
चेन झपट मार करने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए एसएसपी द्वारा सीआईयू टीम को भी शामिल किया गया। सयुंक्त टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिये। बाइक सवार झपटमारों को दबोचने के लिए मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया था।
सयुंक्त टीम बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी ही थी कि मुखबिर की सूचना पर सयुंक्त टीम ने सलेमपुर तिराहे सिडकुल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर एक बदमाश बचकर भाग निकलने में कामयाब रहा। लेकिन टीम ने बाइक सवार एक बदमाश को दबोच लिया। टीम दबोचे गये बाइक सवार को सिड़कुल थाने लाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम शंकर कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम अहमदगढ़ झिंझाना शामली उत्तर प्रदेश बताते हुए खुलासा किया कि दिसम्बर 20 में उसने अपने फरार साथी चंद्र कुमार पुत्र कालूराम निवासी ग्राम मोहल्ला जाटान झिंझाना शामली उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर दुकान में बैठी महिला से चेन झपटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
टीम ने आरोपी से चेन बेचकर मिली आठ हजार की नगदी व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। टीम ने आरोपी को मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार उसके साथी की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। टीम का दावा हैं कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा।
