कनखल में पांच और बहादराबाद में दो की हुई मौत
बैरांगी कैम्प में सो रहे दो कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा
प्रेमनगर आश्रम चौक पर हुई आटो-बाइक भिड़त तीन मरे
बहादराबाद में बाइक और कार की भिड़त में दो की गयी जान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांवड मेले में अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में शामिल दो घायलों की मौत हॉयर सेंटर उपचार के दौरान हुई है जबकि कई घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में पांच कांवड़ियों की मौत कनखल थाना क्षेत्र में हुई है। जबकि दो कांवड़ियों की मौत बहादराबाद क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को भेजते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कनखल थाना एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि बैरागी कैम्प पार्किग स्थल पर 3-4 कांवड़ियें कांवड़ियों के एक ट्रक के पीछे सो रहे थे। बताया जा रहा हैं कि तड़के करीब 3 बजे कांवड़ियों के ट्रक चालक ने लापरवाही दिखाते हुए ट्रक को पीछे करने लगा, इसी दौरान सो रहे दो कांवड़ियों को ट्रक ने रौंद दिया। घटना से क्षेत्रा में हड़कम्प मच गया। घटना से घबरा कर चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। मृतक कांवड़ियों के साथियों ने घटना को लेकर जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गुस्साएं कांवड़ियों को बामुश्किल शांत कराया। पुलिस ने कांवड़ियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान योगेश पुत्र राजवीर उम्र 21 वर्ष निवासी रामपुर खरगोध सोनीपत हरियाणा और दीपांशु पुत्र जयवीर उम्र 22 वर्ष निवासी कुंडल शहदपुर सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। मृतको के साथियों ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भेज दी। सूचना पर मृतकों के परिजन हरिद्वार पहुंच गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
वहीं प्रेमनगर आश्रम चौक हाईवे पर तड़के आटो और बाइक की भिड़त में 4-5 कांवड़िये गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उनको हॉयर सेंटर दून और ऋषिकेश एक्स में रेफर कर दिया। जबकि एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बताया जा रहा हैं कि हॉयर सेंटर रेफर किये गये दोनों कांवड़ियों और जिला अस्पताल में भर्ती एक कांवडियें की उपचार के दौरान मौत हो गयी। एसएसआई ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
दूसरी ओर बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार तीन कांवड़िये रफ्रतार से गंगा जल लेकर अपने गतंव्यों की ओर जा रहे थे। जब बाइक सवार कोर इंजिनियरिंग कॉलेेज के पास रतमउफ पुल पर पहुंचे तभी कार से भिड़त हो गयी। घटना में बाइक सवार एक कांवड़ियें की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दो कांवड़ियें गम्भीर घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबकि पुलिस ने मृतक कांवड़िये के शव को कब्जे में ले लिया, जिसकी पहचान चन्द्रपाल पुत्र फेमराज उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रसूलपुर टप्पा भलसुई सहसवान बंदायु यूपी और घायलों की पहचान शिवम पुत्र बनवारी उम्र 18 वर्ष और नेकराम पुत्र बाबूराम उम्र 40 वर्ष निवासीगण उपरोक्त के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक व घायलों के परिजनो को सूचित कर दिया। एसओ ने बताया कि घायल शिवम की भी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस शिवम के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही हें।
